चन्नी ने कही पंजाब में यूपी और बिहार के भैया को एंट्री नहीं देने की बात, प्रियंका पर भड़की BJP

नई दिल्ली, 16 फरवरी: पंजाब में अब मतदान में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है, जिस वजह से सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने यूपी, बिहार के 'भैया' (लोगों) को पंजाब में एंट्री नहीं देने की बात कही। जब उन्होंने ये बात कही तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी खड़ी होकर मुस्कुरा रही थीं। जिस पर अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है।

Punjab election 2022

चन्नी ने विवादित बयान पंजाब के रूपनगर में हुई रैली के दौरान दिया था। उसका वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने लिखा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़ी होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ऐसे ही कांग्रेस देश और यूपी का विकास करेगी? लोगों को आपस में लड़ाकर?

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी के विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये बहुत शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वो भी 'भैया' हैं।

यूपी में हो सकती है दिक्कत

प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की कमान संभाल रखी है। वो लगातार राज्य में प्रचार भी कर रहीं। अभी राज्य में सिर्फ दो ही चरण का चुनाव हुआ है, ऐसे में कहीं चन्नी का ये बयान यूपी में कांग्रेस को नुकसान ना पहुंचाए। हाल ही में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस को उम्मीद है कि चन्नी दलीत हैं, ऐसे में दलीत वोटबैंक उसे सत्ता में पहुंचने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+