Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ABP-CVoter Survey: पंजाब में आप की 'बल्ले-बल्ले', सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी

चंडीगढ़, 12 नवबंर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी है। कांग्रेस जहां सत्ता में फिर से वापसी के लिए पूरी दमखम लगा रही है तो आम आदमी पार्टी भी सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच पंजाब चुनाव 2022 के लिए एबीपी सी-वोटर सर्वे से AAP के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सर्वे के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल के रूप में उभरेगा। इसी के साथ बीजेपी को सबसे खराब प्रदर्शन से गुजरना होगा।

Punjab Election 2022

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी सी-वोटर के सर्वे से पता चलता है कि साल 2017 में हुए पिछले चुनावों की तुलना में इस बार आप के वोट शेयर और सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। पंजाब की कांग्रेस सरकार में चल रही घमासान और तीनों कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में हो रहे किसानों का फायदा इस चुनाव में आम आदमी को मिल सकता है।

आप को 47-53 सीटों मिलने की उम्मीद

चुनावी राज्य में लोगों का मूड जानने के लिए किए गए सर्वे के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना है। इस सर्वे से पता चलता है कि साल 2017 में हुए पिछले चुनावों की तुलना में पंजाब में वोट शेयर और सीटों में इस बार आप को फायदा मिलने वाला है। 117 सीटों वाले पंजाब से आप को 47-53 सीटों मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 42 से 50 सीटें और शिरोमणि अकाली दल को 16-24 सीटें मिलने की उम्मीद हैं।

बीजेपी लगेगा बड़ा झटका

इस बीच बीजेपी के लिए सबसे बुरी खबर सामने आ रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को पंजाब में हाल के दशकों में अपने सबसे खराब प्रदर्शन की ओर देखा जा रहा है, जो कि नए कृषि कानूनों पर किसानों की नाराजगी और शिअद के साथ गठबंधन के नुकसान के कारण हो सकता है। बीजेपी को 0-1 सीट जीतने की संभावना है।

कांग्रेस का वोट शेयर घटेगा

वहीं वोट शेयर के मामले में आप के आंकड़े 2017 में 23.7 फीसदी से बढ़कर अगले साल 36.5 फीसदी हो जाएंगे। सर्वे में इस बात की संभावना है कि वोट शेयर और सत्तारूढ़ कांग्रेस की सीटों की संख्या दोनों में कमी आएगी। कांग्रेस का वोट शेयर 2017 में 38.5 फीसदी से घटकर 2022 में 34.9 फीसदी हो जाएगा।

वहीं वोट शेयर में कमी के बावजूद शिअद के लिए सीटों की संख्या में मामूली इजाफा हो सकता है। शिअद के वोट शेयर में 4.6 प्रतिशत की कमी पिछले चुनावों में 25.2 प्रतिशत से 2021 में 20.6 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि, इसकी सीटों की संख्या पिछली बार के 15 से बढ़कर 2021 में 16-24 होने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+