कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा बोले- भगवंत मान बताएं पंजाब को कौन चला रहा है, कौन चीजों को कंट्रोल कर रहा है?

संगरूर। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा। राजा ने कहा- भगवंत मान ये बताएं कि पंजाब में चीजों को कौन कंट्रोल कर रहा है, वास्तव में कौन राज्य चला रहा है? उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी के हक में प्रचार के दौरान वड़िंग ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि आप अपने जमीर पर कायम रहें और पंजाबियों को बताएं कि क्या वास्तव में आप चीजों को कंट्रोल कर रहे हैं या फिर आपको ही किसी अन्य द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है?

Punjab Congress State President Amarinder Singh Raja targets Chief Minister Bhagwant Mann

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने आगे कहा कि पंजाब में कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। उन्हें भरोसा है कि भगवंत मान भी खुद यह महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह असहाय हैं, क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए हैं और उन्हें अपने स्तर पर कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को अपने रोजाना के कामों में भी आजादी नहीं है। उन्होंने कहा कि संगरूर संसदीय उपचुनाव क्षेत्र के लोगों के लिए परमात्मा की ओर से दिया गया एक सुनहरी अफसर है ताकि वह सत्ताधारियों को एक स्पष्ट संदेश दे सकें कि दिल्ली से कोई भी शासन चलाने वालों के दबदबे और अधीनता को पंजाबी सहन नहीं करेंगे।

Punjab Congress State President Amarinder Singh Raja targets Chief Minister Bhagwant Mann

इधर, एसोसिएशन ने किया छुट्टियों का एलान
सूबे में केमिस्ट एसोसिएशन संगरूर की ओर से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस बारे में एसोसिएशन प्रधान प्रेम चंद गर्ग व महासचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए गर्मी की छुट्टियों को दो भागों में बांटा गया है। शहर के सुनामी गेट व नाभा गेट स्थित दवा की दुकानें 17, 18 व 19 जून को बंद रहेंगी जबकि धूरी गेट, पटियाला गेट बाजारों में स्थित दुकानें 24, 25 व 26 जून को बंद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+