अपनी ही पार्टी को घेरने से नहीं चूक रहे नवजोत सिंह सिद्धू, एक बार फिर साधा निशाना

नवजोत सिंह सिद्धू ने लोगों को संबोधित कर वादा किया कि वह योग्यता का ख़याल रखेंगे और सभी को उनका वाजिब हक भी देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से प्यार करने वालों को चुनाव के दौरान शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

नचंडीगढ़, अगस्त 15, 2021। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आए दिन अपनी ही पार्टी को घेरते नज़र आ जाते हैं। रविवार को भी स्वतंत्रता दिवस के मौक़ पर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते नज़र आए। उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी बता दिया कि चुनाव में पंजाब का हित चाहने वालों का कैसे इस्तेमाल किया जाता है। जब चुनाव में जीत हो जाती है तो किस तरह से उनकी अंदेखी की जाती है।

navjot singh sidhu

युवाओं को मिलेगा सम्मान

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने लोगों को संबोधित कर वादा किया कि वह योग्यता का ख़याल रखेंगे और सभी को उनका वाजिब हक भी देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से प्यार करने वालों को चुनाव के दौरान शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। चुनाव जीतने के बाद साइड कर दिया जाता है। साइड किए गए लोगों की जगह ऐसे लोगों को लाया जाता है जो मुनाफ़ाख़ोरी में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं योग्यता का सम्मान करूंगा और युवाओं को सम्मान दूंगा यह मैं आपसे वादा करता हूं।

सिद्धू और कैप्टन के बीच तनाव
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चली लंबी खींचतान और पार्टी आलाकमान के दखल के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को पिछले महीने ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। अप्रैल में नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच में तनाव तब बढ़ गया था । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बैठकों के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। नवजोत सिंह सिद्धू को बीते 18 जुलाई को पंजाब कांग्रेस नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। सोनिया गांधी ने जब से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की तब से ही पंजाब कांग्रेस में खेमेबाज़ी ज़्यादे शुरू हो गई।

कैप्टन पर माली का वार
अब आए दिन कभी नवजोत सिंह सिद्धू ट्वीट कर अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं तो कभी नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढाते रहते हैं। हाल ही में सिद्धू के नवनियुक्त सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला था। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का एजेंडा वह पंजाब में लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन, मोदी और अमित शाह की तिकड़ी पंजाबियों और किसानों के लिए सांप्रदायिक तनाव, डर और आतंक के ख़तरे की घंटी है। इस तिकड़ी से सावधान रहने की ज़रूरत है। माली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में अर्द्ध सैनिक बलों की 25 कंपनियों की तैनाती मांगी है। इसका ख़र्च भी पंजाब सरकार को उठाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+