पंजाब में अब कांग्रेस की नई टीम, मिली राहुल गांधी से, सिद्धू-चन्नी गायब, जानिए कौन हैं नए चेहरे?

चंडीगढ़। पंजाब का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ। यहां मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेशाध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू के पद चले गए। उसके बाद नई टीम बनी। इस नई टीम में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को पीसीसी का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। यही नई टीम अब राहुल गांधी से मिली है।

Punjab Congresss new team met Rahul Gandhi, Sidhu and Channi were seen missing, know who are the new faces?

नई टीम राहुल से मिली, सिद्धू चन्नी गायब
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस की नई टीम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा, सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा और कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु हैं। इन सभी ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान सिद्धू और चन्नी गायब दिखे। वहीं, दिलचस्प बात यह है कि, जो जो राजा चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्हें ही अब कांग्रेस ने पीसीसी का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

Punjab Congresss new team met Rahul Gandhi, Sidhu and Channi were seen missing, know who are the new faces?

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा शनिवार को पीसीसी के अध्यक्ष बनाए गए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के रूप में अमरिंदर सिंह राजा ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान राजा के साथ सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा और कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। हालांकि, इस मीटिंग से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी गायब दिखे।

कांग्रेस पार्टी की ओर जारी बयान में बताया गया कि, भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है। वहीं, कुछ सप्ताह पहले तक राज्यसभा सदस्य रहे बाजवा पंजाब की कादियान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं।

कौन हैं अमरिंदर सिंह राजा?
अमरिंदर सिंह राजा पंजाब की चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री थे। वह पार्टी के तेज-तर्रार युवा नेता माने जाते हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+