कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री और MLA गुरमीत सिंह बीजेपी में हुए शामिल
चंडीगढ़, 21 दिसंबर: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरु हर सहाय से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारतीय जनाता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। गुरमीत सिंह सोढ़ी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। राणा गुरमीत सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे लेकिन बाद में चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली।

Recommended Video
बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, मैंने पंजाब की भलाई के लिए यह फैसला लिया है। पीएम मोदी और बीजेपी पंजाब को बचा सकते हैं।' गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, 'कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक शांति व्यवस्था को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। कांग्रेस में यह आपसी लड़ाई पंजाब के लिए खतरनाक हालात पैदा कर रही है।
राणा गुरमीत सिंह सोढी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी समझा जाता है। गुरमीत सिंह सोढी विधानसभा क्षेत्र गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस अगामी विधानसभा चुनावों में गुरमीत सोढ़ी का टिकट काटने वाली थी। इससे पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। गुरमीत सिंह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं।
गुरमीत सिंह सोढी 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 2018 में कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरमीत सिंह को चीफ व्हिप भी बनाया गया था। राणा गुरमीत सिंह सोढी भारतीय यूथ कांग्रेस का हिस्सा भी रह चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाए जाने के बाद से कई कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। अभी माना जा रहा है कि, कई और कांग्रेस नेता जो अमरिंदर सिंह के करीबी थे, वे पार्टी छोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications