पंजाब के सीएम मान ने बगलामुखी धाम में माथा टेका, कहा- पवित्र स्थल पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार (17 फरवरी) को लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी के धाम में माथा टेका। मंदिर में सीएम ने राज्य में सौहार्दपूर्ण समाज बनाने के लिए जाति, रंग, पंथ और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद सीएम मान में कहा कि पंजाब के विकास और समृद्धि की कामना की।

लुधियान में मां बगलामुखी की दर्शन कर सीएम ने राज्य में शांति की कामना की। इसक मौके पर उन्होंने अपने अनुभव साधा करते हुए कहा कि इस पवित्र मंदिर में दर्शन कर उन्हे संतुष्टि और शांति का अनुभव हुआ। सीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मां बगलामुखी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है।

Punjab CM Mann pays obeisance Baglamukhi

मंदिर में दर्शन के बाद एक्स पर एक पोस्ट में सीएम मान ने लिखा, "आज मां बगलामुखी धाम, लुधियाना में चल रहे अखण्ड महायज्ञ में मैंने एक विनम्र भक्त के रूप में दर्शन कर माथा टेका। और आपसी रिश्ते बने रहें... हमारा देश धार्मिक भावनाओं और आस्था का देश है...हम भाग्यशाली हैं कि हमें गुरुओं-पीरों, फकीरों, शहीदों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस तीर्थस्थल पर राज्य, इसकी शांति और विकास के लिए प्रार्थना करने आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जन-समर्थक और विकासोन्मुख नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके लिए इस पवित्र मंदिर का दौरा करना एक संतुष्टिदायक अनुभव था, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है। उन्होंने पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी देने के लिए माता रानी को धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+