'मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं', पीएम के दौरे की वजह से विमान रोके जाने पर भड़के CM चन्नी
चंडीगढ़, फरवरी 14। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के चलते राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। उनका ऐसा आरोप है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते ही उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंच पाए।

'मैं राज्य का सीएम हूं, कोई आतंकी नहीं'
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो राहुल गांधी की रैली में चाहते हुए भी शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी। चन्नी ने कहा कि वो राज्य के मुख्यमंत्री हैं ना कि आतंकवादी, जिसकी वजह से उन्हें होशियारपुर जाने से रोका गया। यह कोई तरीका नहीं है।
1 घंटे से अधिक समय तक रोका गया चन्नी का विमान!
चन्नी के मुताबिक, पीएम के जालंधर जाने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को 1 घंटे से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि पीएम के दौरे के चलते राज्य में 'नो फ्लाई जोन' लागू किया था। बाद में चन्नी होशियारपुर नहीं जाने की वजह से वापस लौट गए। ANI से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि वो आज सुबह 11 बजे तक ऊना में थे, लेकिन अचानक पता चला कि पीएम के दौरे की वजह से उनके विमान को उड़ान भरने की अनुमति की अस्वीकार कर दिया गया है, इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया। इस वजह से मैं राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंच सका।
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि होशियारपुर जाना पहले से तय था, लेकिन यह बहुत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री चन्नी को होशियारपुर जाने की अनुमति नहीं दी। आपको बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच सुरक्षा के मुद्दे पर घमासान पिछले महीने पीएम मोदी के दौरे पर हुआ था, जब पीएम की सुरक्षा में चूक हुई थी। जालंधर में पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब वो 2014 में पार्टी का प्रचार कर रहे थे तो उस वक्त युवराज (राहुल गांधी) की वजह से उनका हेलीकॉप्टर रोका गया था।












Click it and Unblock the Notifications