भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर पंजाब में सियासी 'क्रेडिट वार' शुरू, कौन-क्या बोले?

करतारपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच दोबारा खुलने जा रहे करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पंजाब में सियासी 'क्रेडिट वार' शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस कॉरिडोर को दोबारा खोले जाने के ऐलान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, "इस बारे में मैंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्हें पत्र भी लिखा था, जिसका फल अब मिला है।" मुख्यमंत्री चन्नी ने कॉरिडोर खोलने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।

Recommended Video

    Prakash Parv का तोहफा, 17 November से खुल जाएगा Kartarpur Corridor | Guru Parv | वनइंडिया हिंदी
    Punjab CM Charanjit Channi

    मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी की है कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के बाद पहले प्रतिनिधिमंडल के एक हिस्से के रूप में पंजाब का पूरा मंत्रिमंडल 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेकेगा। सीएमओ की ओर से बताया गया कि, पंजाब के सीएम सीएस चन्नी 18 नवंबर को मत्था टेकने वाले पहले जत्थे का हिस्सा होंगे। चन्नी ने स्वयं कहा कि, यह खुशी का क्षण है कि करतारपुर कॉरिडोर फिर से खुल रहा है। उन्होंने कहा कि, इससे सिख समुदाय का भला हुआ है।

    news

    अमरिंदर, सिद्धू और बादल ने भी कही ये बात
    पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी कॉरिडोर खुलने की खबरों पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने इसके लिए अपनी-अपनी भूमिका भी बताई। बताया जा रहा है कि, अमरिंदर ने 16 नवंबर की सुबह ही कॉरिडोर खुलने की खबरों के बीच केंद्र से इसे लेकर मांग की थी। वहीं, अमरिंदर की अब किसान आंदोलन को खत्म करवाने में भूमिका पर सबकी नजर लगी है।

    शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मुझे इसकी बहुत खुशी है कि करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोल दिया गया है। इस बारे में हरसिमरत कौर बादल और मैंने पीएम को पत्र लिखा था। यह अच्छा है कि यह फिर से खुल रहा है। यह बहुत लोगों की मांग थी, यह पूरे समुदाय की भावना थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+