श्री गुरू हरिराय साहिब जी के गुरुगद्दी दिवस की सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरू हरिराय साहिब जी के गुरुगद्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दी है। उन्होंने गुरू हरिराय साहिब की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा सातवें पातशाह श्री गुरु हरिराय साहिब जी के गुरुगद्दी दिवस पर आप सभी को बधाई। आइए गुरु साहिब जी के दिखाए मार्ग पर चलें और प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करें।
बता दें कि गुरू हरि राय जी का जन्म 1630 में पंजाब के कीरतपुर में हुआ ता। हर वर्ष 22 फरवरी को हरि राय जी के प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। वह सिखों के सातवें गुरू थे। वो बेहद ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जिसकी वजह से लोग उनकी ओर काफी प्रभावित होते थे। वह ना सिर्फ आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी महापुरू थे बल्कि एक कुशल योद्धा भी थे।

गुरू हरि राय जी का जन्मोत्सव को सिख धर्म में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। गुरू हरि राय जी के पिता का नाम बाबा गुरू दित्ता और माता का नाम निहाल कौर था। उनके दादा जी गुरू हर गोविंद सिंह जी थे। जब सिखों के छठे गुरू हर गोविंद सिंह जी का अंतिम समय निकट आया तो उन्होंने अपनी गद्दी को अपने पौत्र को सौंप दी, जिसके बाद वह सप्तम नानक के रूप में घोषित हुए। जिस वक्त उन्हें सप्तम नानक घोषित किया गया उस वक्त उनकी आयु सिर्फ 14 वर्ष थी.












Click it and Unblock the Notifications