पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी दिवाली की बधाई, बोले- हर किसी के जीवन में खुशहाली लाए यह पर्व

देशभर में आज दिवाली पर्व की धूम है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली का पर्व हर किसी के जीवन में समृ्द्धि लाए और उनके जीवन को खुशियों से भर दे।

दिवाली के मौके पर प्रदेश की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 22 सीनियर सहायकों को पदोन्नत कर दिया गया है। उन्हें सुप्रीटेंडेंट ग्रेड-2 बना दिया गया है। जिन 22 सुप्रीटेंडेंट को पदोन्नत मिली है उसमे से 7 अनुसूचित जाति, 1 पिछड़ा वर्ग, 2 दिव्यांग भी शामिल हैं।

bhagwant mann

इसके अलावा पुलिस विभाग के 1450 कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। इस बाबत खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर सरकार की ओर से एक और तोहफा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने कहा दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता आए। माँ लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। ये दीपों का पर्व है, आप सभी से मेरी विनती है कि इस पावन दिन पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएँ, घर को रोशनी से जगमगाएँ और भगवान श्रीराम जी का स्वागत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+