Diwali wishes: CM भगवंत मान ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, लोगों से की ये अपील

punjab cm bhagwant mann wish diwali: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- "हम परमात्मा के आगे अरदास करते हैं कि दिवाली का एक-एक दीया हर किसी के घर तरक्की और तंदरूस्ती की रोशनी लेकर आए...।" इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदूषण के चलते लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की।

Punjab cm bhagwant mann wish diwali, appeals to people

मुख्यमंत्री ने कहा कि, दिवाली के मौके पर लोगों के हाथों से बनाए सामान खरीदा जाए।' उनका यह कहने का मतलब था कि, मोमब‍त्‍ती के बजाए मिट्टी से बनाए गए दीपक खरीदें। उन्‍होंने विदेशों में बसे पंजाबियों को भी दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह प्रकाश का पर्व है, अंधेरा कहीं रह न जाए।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी ट्वीट कर राज्‍य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा है, आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप जब दीपावली मना रहे होंगे उस समय राज्‍य में पुख्‍ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंंजाब पुलिस मुस्‍तैद रहेगी। हजारों पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए राज्‍यभर में तैनात रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+