Punjab : दोआबा में चुनावी रैली करेंगे CM भगवंत मान, आप के पक्ष में करेंगे प्रचार
Punjab News: लोकसभा चुनावों को देखते पंजाब में सियासी लोगों की सक्रियता तेज हो गई है। राज्य के सभी राजनीतिक दलों द्वारा ज़ोरशोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी मध्य खबर आ रही है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान कल दोआबा क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कल होशियारपुर के चब्बेवाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। असल में कल दोपहर 2 बजे चब्बेवाल में पार्टी उम्मीदवार राजकुमार चब्बेवाल के हक में चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सीएम भगवंत मान मुख्य रूप से शिरकत करके जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम भगंवत मान समेत कई दिग्गज नेता डा. राजकुमार चब्बेवाल को वोट देने की अपील करेंगे।
ज्ञात हो कि राज्य में 'आप' ने 13 की 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर सीट से राजकुमार चब्बेवाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कल इसी संबंध में चब्बेवाल में उक्त कार्यक्रम रखा गया है, जहां पर मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता शिरकत करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें Punjab: सरहिंद में चुनावी रैली करेंगे सीएम भगवंत मान, आप के पक्ष में लगाएंगे जोर












Click it and Unblock the Notifications