पंजाब CM की शपथ: भगवंत मान के बुलावे पर खटकल कलां में हजारों AAP कार्यकर्ता, ये हैं अतिथि
शहीद भगत सिंह नगर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे भगवंत मान आज शपथ ले रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह राज्य के शहीद भगत सिंह नगर ज़िले में स्थित गांव खटकड़ कलां में हो रहा है। खटकड़ कलां महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह (शहीद) का गांव है। आज यहां सीएम शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के अलावा अन्य पार्टी के नेता भी पहुंच रहे हैं। वहीं, समारोह में पूरे पंजाब से 2 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। हरियाणा और हिमाचल से भी आप कार्यकर्ताओं का काफिला पहुंच रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि
भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह 'शहीद स्मारक' के ग्राउंड में ही हो रहा है। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को न्यौता भेजा गया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी की तरफ से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

ऐसे आयोजित हो रहा कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान आज दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में हो रहे इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों से समय से पहले ही पहुंचने के लिए कहा गया है।

- भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि, इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 16 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
- इस शपथ ग्रहण समारोह का बहुत से न्यूज चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडिल पर कवरेज चल रहा है।

- पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले भगवंत मान ने कहा है कि, आज मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि, 'हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को अमल में लाएंगे।'
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications