'कभी-कभी नई पार्टियां पुरानी पार्टियों को कर देती है मजबूर', सीएम भगवंत मान ने कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में नवनियुक्त हुए ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने नवनियुक्त हुए ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा, 'कभी-कभी नई पार्टियां पुरानी पार्टियों को अपना एजेंडा तय करने पर मजबूर कर देती हैं।'
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, 'मोदी गारंटी लाए-मोदी की गारंटीयां। अमित शाह ने घर-घर जाकर पर्चे बांटे। इसे सबसे पहले अरविंद केजरीवाल लेकर आए थे। उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में कुछ करने नहीं बल्कि बदलाव करने आए हैं। उन्होंने देश की राजनीति बदल दी है। अब दूसरी पार्टियां गारंटी लेकर आ रही हैं।'

इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही हैं। पंजाब के लड़के-लड़कियों को यहीं रोजगार मिल रहा है। सरकार रोजगार को पूरी प्राथमिकता दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार विपक्षी दलों को बहस के लिए बुला रही है और वे इसमें गलतियां निकाल रहे हैं।
आइए पंजाब और पंजाबियों को हिसाब दें...पंजाब जवाब मांगता है। सीएम मान ने बोलते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी देश की सबसे अनुशासित पार्टी मानी जाती है। बाकी पार्टियों का लक्ष्य परिवार और पद है और हमारा लक्ष्य पंजाब है। पूरा पंजाब मेरा परिवार है और मैं हमेशा अपने परिवार में हूं...पहले वे केवल अपने परिवार को ही परिवार मानते थे और हमारा परिवार पूरा पंजाब है।'












Click it and Unblock the Notifications