'लोकतंत्र में सेलेक्टेड नहीं, इलेक्टेज राज', सीएम भगवंत मान का राज्यपाल पर निशाना
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का शासन चलता है। सीएम ने गवर्नर तंग करने के आरोप लगाए। वहीं बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए सीएम मान ने कहा कि जब उनका (बीजेपी) मन करता है, वो ईडी को किसी के भी पीछे लगा देते हैं।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर धांधली का आरोप लगा रही है। शुक्रवार (02 फरवरी) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पंजाब की सीए मान ने कहा, "गवर्नर हमें बंगाल में ममता दीदी को तंग कर रहे हैं। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। प्रदेश में चुनी हुई सरकार है। हम इलेक्टेड राज करेंगे या सेलेक्टेड राज करेंगे। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है।"
पंजाब सीएम भगवंत मान ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब उनका मन करता है, वह ईडी को किसी के भी पीछे लगा देते हैं। जबकि देश में लोकतंत्र स्थापित करने ने शहीदों ने बलिदान दिए हैं। सीएम ने बताया कि देश की आजादी से बंटवारे तक पंजाब के 10 लाख लोगों ने अपनी कुर्बानियां दीं। आजादी पंजाब को बहुत महंगी पड़ी है। आज भी उसके जख्म पंजाबियों के दिलों में ताजे और जिंदा हैं लेकिन केंद्र सरकार को इनसे कुछ लेना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications