'बठिंडा थर्मल प्लांट की जमीन का इस्तेमाल सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए किया जाएगा', पंजाब CM मान का ऐलान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक जनता के हित में फैसले ले रहे हैं। अब इसी कड़ी में पंजाब सीएम मान ने बठिंडा थर्मल प्लांट को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

शनिवार को पंजाब सीएम मान ने कहा कि बंद पड़े गुरु नानक देव थर्मल प्लांट (जीएनडीटीपी) की जमीन का इस्तेमाल सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

Punjab CM Bhagwant Mann

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि वह भूमि के उपयोग के लिए विभिन्न विकल्प तलाशना शुरू कर दें।

इसी के साथ सीएम मान ने एक सीमेंट कंपनी द्वारा इलाके में फैक्ट्री लगाने के दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। फैक्ट्री को लहरा मोहब्बत में शिफ्ट किया जाएगा।

वहीं पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए रोपड़ में 800 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल थर्मल प्लांट और बठिंडा में 250 मेगावाट का सोलर प्लांट बनाने का अनुरोध किया है।

पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चीफ जेएस धीमान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जीएनडीटीपी, बठिंडा में 250 मेगावाट का सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए कहा है, जो उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली प्रदान करेगा।

पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय पाल सिंह अटवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रोपड़ में 800 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल इकाई स्थापित करने का भी अनुरोध किया है। ॉ

इसके अलावा थर्मल प्लांट की 16.17 एकड़ जगह पर नए बस स्टैंड बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। प्लान के मुताबिक मलोट रोड पर गुरुनानक देव थर्मल प्लांट के सामने पड़ी थर्मल की जमीन पर नया एसी बस स्टैंड बनेगा। जिस पर सीएम ने बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल और भुच्चो मंडी विधायक मास्टर जगसीर सिंह को बस स्टैंड के संबंध में लोगों से फीडबैक लेने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+