SYL मुद्दे पर बोले CM भगवंत मान- हमारी सरकार सहयोग को तैयार, केंद्र ठोस कदम तो उठाए
चंडीगढ़। एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज मीडिया से बात की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, उनकी सरकार इस मामले में केंद्र से बात करने को तैयार है। मान बोले- हमें केंद्र सरकार के साथ मीटिंग करने में कोई हर्ज नहीं है, मीटिंग हो, लेकिन हमारी भी बात सुनी जाए, मसला हल होगा तो हम भी आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

CM मान का यह बयान हरियाणा-पंजाब के बीच एस.वाई.एल. मुद्दे पर गरमाई राजनीति के दरम्यान आया है। हाल में ही पंजाब के एक मंत्री ने कहा था कि वे हरियाणा को कहां से पानी दें, जब पंजाब को ही पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।, वहीं , पंजाब सरकार के ऐसे रूख को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए पंजाब सरकार पर एस.वाई.एल. मामले में सहयोग न करने के आरोप लगाए थे। केंद्र ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को अप्रैल में पत्र भेजा गया था, जिसमें मीटिंग करने के लिए कहा गया था, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से कोई जबाव नहीं दिया गया था।
बहरहाल, मान का बयान आया है, जिसमें CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के साथ मीटिंग करने में कोई हर्ज नहीं है, और वह इस मीटिंग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र दो राज्यों को आपस में लड़ाने की जगह मसला हल करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मसला हल करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए न कि मीटिंग कर सिर्फ फॉर्मेलिटी होनी चाहिए।'

इधर, CM खट्टर बोले- SYL के पानी पर हमारे लोगों का भी हक
इस बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी बयान आया है। खट्टर ने आज उक्त नहर के पानी पर अपने राज्य के दावे को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अदालत को सूचित किया था कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आयोजित करने और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करने का निर्देश दिया है।
CM खट्टर ने कहा, "SYL का पानी हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक तरफ यह पानी हमें नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ दिल्ली हमसे और पानी की मांग कर रही है। अब इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए समय सीमा तय करना बहुत जरूरी हो गया है।" CM खट्टर ने कहा कि SYL नहर का काम पूरा नहीं होने से रावी, सतलुज और ब्यास का बिना सरप्लस वाला पानी पाकिस्तान जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications