पंजाब सीएम भगवंत मान ने मनाया 50वां जन्‍मदिन, डॉक्‍टर पत्‍नी ने ये प्‍यारी सी पोस्‍ट लिखकर किया विश

पंजाब के मुख्‍मंत्री भगवंत मान आज (17 अक्‍टूबर) अपना 50 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। सीएम भगवंत मान के जन्‍मदिन के मौके पर पंजाब भर में जमकर जश्‍न मनाया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दान करके समाज सेवा कर रहे हैं। सीएम को जन्‍मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही लोग उनके मुख्‍यमंत्री आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं मुख्‍यमंत्री मान के जन्‍मदिन पर उनकी डॉक्‍टर पत्‍नी ने बहुत ही प्‍यारा सा शुभकामना संदेश लिखा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

 Bhagwant Mann

पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की पत्‍नी डॉ गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने सीएम पति को जन्‍मदिन की बधाई दी है। जिसके साथ सीएम की पत्‍नी ने साथ ही दो फोटो भी शेयर की है। डॉ गुरप्रीत कौर ने अपनी पोस्‍ट में सीएम पति को बधाई देते हुए लिखा...

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मान साहब। भगवान आपको हमेशा चढ़दीकलां में रखे। आप हमेशा खुश और सेहतमंद रहे। आबाद रहो, जिंदाबाद रहो। पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिलों में बसते हो। पंजाब व पंजाबियत की सेवा करने के लिए परमात्मा आपको समर्थता बख्शे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवंत मान को जन्‍मदिन पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखी। जिसमें पीएम मोदी ने सीएम मान की लंबी उम्र और स्‍वस्‍थ्‍य जिंदगी के लिए कामना की। सीएम ने पीएम की पोस्‍ट पर धन्‍यवाद भी दिया है।

वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामना दी है। इसके अलावा पंजाब और दिल्‍ली के मंत्रियों के अलावा भगवंत मान को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने भी जन्‍मदिन की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+