Punjab: सीएम मान और केजरीवाल आज बठिंडा में, देंगे 1125 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Punjab News: भगवंत मान सरकार आज (17 दिसंबर) पंजाब विकास क्रांति की और एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। बठिंडा में आज आम आदमी पार्टी की आज 'विकास क्रांति रैली' है, जिसमें पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।
सीएम भगवंत मान ने आपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज मैं और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हम बठिंडा-मानसा जिले के लिए 1125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू करने जा रहे हैं। मालवा के इस क्षेत्र का इस्तेमाल एक परिवार ने राजनीति के लिए किया, लेकिन कभी विकास नहीं किया।

लेकिन, अब जनता की सरकार है और यह विकास क्रांति है क्यों जारी रखा जाए। आपको बता दें कि 1125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण में वे नए बस बस स्टैंड से लेकर ऑडिटोरियम का नींव पत्थर रखेंगे। साथ ही, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधेंगे।
आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि रैली संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रोग्राम विकास क्रांति रैली के बैनर तले होगा। इस दौरान बठिंडा में नए बस स्टैंड, मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम और एक 50 बेड वाले अस्पताल का नींव पत्थर रखा जाएगा।
बताया कि बठिंडा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीवरेज और सड़क संबंधी कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। पंजाब के ग्रामीण इलाकों को सीवरेज सिस्टम से लैस करना, पीने का पानी, मल्टीपर्पज हॉल और अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराना मान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार पूरी लगन से काम कर रही है और हर जिले के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित कर रही है।
कंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी उसे पूरा करने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। इतना ही नहीं, पंजाब की तरक्की के लिए 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के क्रांतिकारी एजैंडे को लागू कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications