Bhagwant Mann: पंजाब CM भगवंत मान मोहाली के अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुआ?

Bhagwant Mann Health Update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी थी। जिसमें बताया गया था कि सीएम भगवंत मान को कुछ नियमित जांचों यानी रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया है।

पंजाब सीएम ऑफिस के मुताबिक, ''उन्हें (भगवंत मान) सुबह भर्ती कराया गया क्योंकि वह कुछ जांच करवाना चाहते थे। उनको इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। ये नियमित जांच हैं और कुछ जांचों के लिए भर्ती होना जरूरी है। इसके अलावा कोई घबराने और चिंता वाली बात नहीं है।''

Bhagwant Mann Health Update

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर किए एक पोस्ट में भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, '' "सीएम भगवंत मान को कल रात आपातकालीन स्थिति में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उम्मीद है कि वह ठीक होंगे। उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सीएम साहब जल्दी ठीक हो जाएं।''

कुछ दिन पहले बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया था कि भगवंत मान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। भगवंत मान के सहयोगियों ने इस खबर का खंडन किया था। बाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर वह जूते बांधने के लिए जमीन पर भी बैठ जाएं तो उनके विरोधी कहेंगे कि वह गिर गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+