Punjab: सीएम भगवंत मान ने लिया फैसला, हर डीसी कार्यालय में स्थापित होगी सीएम विंडो
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि अब पंजाब की जनता की मांग मुताबिक चार-चार माह की गेहूं एक साथ दी जाएगी। जनता ने मांग की कि आटा नहीं चाहिए, इसलिए अब गेहूं की दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसके साथ ही लोगों को अपनी दिक्कतें सुनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि अब हर डीसी कार्यालय में सीएम विंडो स्थापित होगी। जहां प्रतिदिन आने वाले लोगों की समस्याएं सीधी तौर पर उनके पास पहुंचेगी, जिसकी रोजाना फीडबैक ली जाएगी।

यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 185वीं बरसी पर मस्तुआना साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान कहीं। आखरी में सीएम भगवंत मान ने महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव बड़रुखआं के निवासियों द्वारा उठाई मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें पंजाब में बहेगी मालवा नहर, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा एलान












Click it and Unblock the Notifications