CM की घोषणा- पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में अनियमितताओं की होगी व्यापक जांच
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में अनियमितताओं की व्यापक जांच कराने की घोषणा की। अनियमितताओं को लेकर स्टूडेंट्स सरकार से शिकायत कर रहे थे। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज शाम को ऐलान किया वे इस मामले में व्यापक जांच कराएंगे।

न्यूज एजेंसी ने बताया कि, मुख्यमंत्री मान ने पिछली सरकार में कितनी धनराशि जारी की गई है, इससे जुड़ी जानकारी तलब की है। कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर शिकंजा कसा जा सकता है।
सत्तारूढ़ आप के एक नेता ने कहा कि, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब यह बात साफ हो गई है कि, सूबे में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में अनियमितताओं की व्यापक जांच होगी। वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही इस घोटाले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कई संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications