भगवंत मान का बड़ा फैसला, अब हर मंत्री को सौंपी गई अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 17 जुलाई। आम जनों से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिए और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाया है। भगवंत मान ने 14 मंत्रियों को अलग-अलग काम सौंपे हैं, इन लोगों को अलग-अलग जिले सौंपे गए हैं, ये सभी मंत्री अपने संबंधित जिलों के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। साथ ही सरकार के कई विकास योजनाओं को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन मंत्रियों को दी गई है। अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी भी मंत्री को उसका गृह जिला नहीं दिया है। इन मंत्रियों को अब संबंधित जिलों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना पड़ेगा। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करने की भी जिम्मेदारी इन मंत्रियों पर होगी।

bhagwant

भगवंत मान ने इन मंत्रियों की लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्वीट करके मुख्यमंत्री ने इस लिस्ट को शेयर किया है। लिस्ट में हरपाल चीम को पटियाला, गुरमीत मीत हेयर को अमृतसर और तरनतारन, बलजीत कौर को बठिंडा और मानसा, हरभजन सिंह को फिरोजपुर व मोगा, लालचंद कटारुचक्क को लुधियाना, कुलदीप धालीवाल को गुरदासपुर और पठानकोट, लालजीत भुल्लर को संगरूर, ब्रह्मशंकर जिंपा को रोपड़ व मोहाली, हरजो बैंस को होशियारपुर, अमन अरोड़ा को फतेहगढ़ साहिब व मुक्तसर साहिब, इंद्रबीर निज्जर को जालंधर, फौजा सिंह सरारी को फरीदकोट व भाजिल्का, चेतन सिंह जौड़ामाजरा को बरनाला व मलेरकोटला की जिम्मेदारी सौपी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ होगा। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदेश के विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी। नए प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की जिम्मेदारी इन कैबिनेट मंत्रियों को दी गई है। बता दें कि इससे पहले एक कमेटी का गठन किया गया था जो प्रदेश सरकार को विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सुझाव देगी। इस कमेटी को आप के सांसद राघव चड्ढा संभवत: लीड करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+