आप की सरकार पूरा किया एक और वादा, CM मान ने पंजाब में सौंपे 4358 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक और वादा निभाया है। यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हजारों कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिलाए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, मुख्यमंत्री द्वारा कुल 4358 कांस्टेबलों को नियुक्त पत्र दिए गए, जिसमें 40% लड़कियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, कांस्टेबलों की भर्ती के लिए सरकार की ओर से 33%लड़कियों के लिए आरक्षण/कोटा रखा गया था।

नए भर्ती कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिलाए
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले दिनों हाल ही में लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर घोषणा की थी कि वह पंजाब पुलिस के कांस्टेबलों को जल्द ही नियुक्ति पत्र देंगे। उसके बाद आज का दिन है, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए भर्ती कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिलाए हैं। उन्होंने कांस्टेबलों संबोधित भी किया। उन्होंने कांस्टेबलों को सलाह दी कि पुलिस की नौकरी करते समय सेवा का जज्बा होना चाहिए है। पुलिस का लोगों से सीधा राबता होता है। पुलिस का काम लोगों की तनदेही से सेवा करना होता है।

मेहनत की कमाई से ही सुकून मिलता है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी हमेशा ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई से ही सुकून मिलता है। घपलेबाजी करके सुकून की नींद नहीं आती है इसलिए आप भी आप भी पूरी मेहनत और तनदेही से सेवा करें। उन्होंने कहा कि रिश्वत के पैसे से न तो बरकत होती है न ही शांति मिलती है।

पंजाब हमेशा जुल्म के खिलाफ खड़ा होता है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब हमेशा जुल्म के खिलाफ खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी न तो जुल्म करते हैं और न ही सहते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी भर्ती जारी रहेगी। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने पंजाब पुलिस के नए हवलदारों को नियुक्ति पत्र बांटकर जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। आम आदमी पार्टी सरकार पारदर्शी तरीके से पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की नियुक्ति कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में शामिल हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जन्मदिन की बधाई देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के घर एक कार्ड भेजा जाएगा जिसमें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications