पंजाब: CM मान ने आम-जन को दी राहत, यहां आज रात से ही बंद कराए जाएंगे टोल प्लाजा

धुरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धुरी में आए। यहां उन्‍होंने जनहित में एक बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आमजन की जेब पर बोझ न पड़े, इसलिए वे सूबे में 2 टोल प्‍लाजा को बंद कराएंगे। उन्‍होंने कहा कि, संगरूर से लुधियाना तक दो टोल प्लाजा आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। धुरी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने कई बार संसद में टोल प्लाजा का मुद्दा उठाया। अब मियाद पूरी होने के चलते यहां के 2 टोल प्लाजा बंद करवा जाएंगे।'

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann in Dhuri, said- toll plazas will be closed today

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, इस क्षेत्‍र में टोल प्लाजा की मियाद 7 साल थी, एग्रीमेंट के हिसाब से वो मियाद पूरी हो गई। लिहाजा अब इन्‍हें बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग कार खरीदते समय टैक्स देते ही हैं तो फिर टोल टैक्स क्यों नहीं दे सकते। टोल टैक्स देने पर 24 घंटे के लिए सड़क किराए पर ली जाती है। बताया जा रहा है कि, टोल प्‍लाजा संभालने वाली कंपनी सरकार से और समय मांग रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आज कह दिया कि, वह लोगों के जेबों पर डाका नहीं डालने देंगे।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann in Dhuri, said- toll plazas will be closed today

जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा प्रबंधन से जुड़े लोगों ने किसान आंदोलन और कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान का हवाला राज्‍य सरकार को दिया था। वहीं, मान इस पर सहमत नहीं हुए। मान ने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा है कि टोल प्लाजा बंद करवाने के नाम पर उन्होंने संगत दर्शन के दौरान वोट मांगे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपना समय रहते इस मुद्दे पर काम नहीं किया। बकौल मान, '' अब संगरूर से लुधियाना तक दो टोल प्लाजा रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। इनमें लड्डा टोल प्लाजा और गांव लहरा का टोल प्लाजा बंद करवाया जाएगा।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनता का एक-एक रुपया अब जनता पर ही खर्च किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, हमें इस बात की खुशी है कि अब पंजाब में बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही है। इसमें से सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील आ रही है। पहले जो कंपनियां आती थीं, वो सरकार नहीं बल्कि परिवार से एग्रीमेंट करती थी। अब समय बदल चुका है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+