Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जिला उपायुक्तों संग बैठक, रुके हुए कार्यो को मिलेगी गति
Punjab: सोमवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों उपायुक्तों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन माह के करीब आचार संहिता के कारण कार्य रुके हुए थे। अब उन कार्यो को फिर से शुरू किया जाएगा।
सीएम भगवंत मान कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद विकास के सब कार्य अवरुद्ध हुए थे। तीन महीने से अधिक समय से कार्य रुके हुए थे। इसी सबंध में सभी डिप्टी कमीश्नर को बुलाया गया। इसमें रुके काम, रोजगार, गेहूं की हर घर डिलिवरी हो या फिर शहीद परिवारों के सम्मान की बात हो।यह सब पुनः से शुरू किए जाएंगे।

सीएम मान ने बताया कि सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी कार्य अच्छे से पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव में पंजाब के गांवों-गलियों में आमजनों से मिलने का मौका मिला। इस दौरान लोगों के छोटे-छोटे सुझाव और शिकायतें मिली हैं। जिनपर कार्य किया जाएगा। मान ने कहा कि ये हमारा वादा है कि लोगों को शासकीय दफ्तरों में कार्यों को लेकर दुखी नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद












Click it and Unblock the Notifications