पंजाब: रजिया सुल्ताना ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा, योगिंदर ढींगरा ने छोड़ा जनरल सेक्रेटरी का पद
चंडीगढ़, सितंबर 28। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट में भी इस्तीफो का दौर शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी योगिंदर ढींगरा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि दोनों ही चेहरों को सिद्धू का कट्टर समर्थक कहा जाता है। रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस के लिए काम करती रहूंगी। अपने इस्तीफे के साथ रजिया सुल्ताना ने सोनिया और राहुल गांधी का भी आभार जताया है। साथ ही उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू बहुत उसूलों वाले के आदमी हैं, उन्हें पंजाब में कोई लालच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू पंजाब और पंजाबियों के लिए लड़ रहे हैं।
Recommended Video

पंजाब कैबिनेट में इकलौत मुस्लिम चेहरा थीं रजिया सुल्ताना
आपको बता दें कि रजिया सुल्ताना हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुई थीं। उन्हें सिद्धू खेमे का माना जाता है। रजिया सुल्ताना के इस्तीफे से पहले गुलजार इंदर चहल ने भी पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना पंजाब कैबिनेट में इकलौती मुस्लिम चेहरा थीं। रजिया सुल्ताना के पति नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रहे हैं।
सिद्धू के अचानक इस्तीफे से आया सियासी भूचाल
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अचानक प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर पंजाब कांग्रेस की सियासत में फिर से भूचाल ला दिया है। सिद्धू ने 18 जुलाई को ही पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। हालांकि सिद्धू की नाराजगी के कयास काफी दिन से लगाए जा रहे थे। जब से चन्नी को सीएम बनाया था, तभी से वो कुछ फैसलों को लेकर खुद को साइडलाइन महसूस कर रहे थे। सिद्धू ने अपने इस्तीफे के साथ ये कहा कि वो पंजाब के साथ समझौत नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications