सोमवार को पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का होगा पहला विस्तार, यह पांच चेहरे हो सकते हैं शामिल

चंडीगढ़, जुलाई 03। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी सोमवार को अपनी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। आपको बता दें कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार को अभी 3 महीने हुए हैं। सरकार के गठन के वक्त कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवंत मान कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों की जगह खाली है, जिसमें से 5 पदों को भरे जाने की संभावना है।

Punjab cabinet expansion

यह पांच चेहरे होंगे कैबिनेट में शामिल!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भगवंत मान सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में जिन 5 विधायकों को शामिल किया जाना है, उनसे बात कर ली गई है और उन्हें इस बारे में बता भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन पांच विधायकों में सामना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा, गुरु हर सहाय सीट से फौजा सिंह, अमृतसर दक्षिण से इंद्रबीर सिंह निज्जर, सनम सीट से अमन अरोड़ा, खरड़ से अनमोल गगन मान, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर और जगराओं से सर्वजीत कौर मनुके को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

आप ने दर्ज की थी धमाकेदार जीत

आपको बता दें कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जोरदार जीत दर्ज करते हुए 92 सीटें हासिल की थी। सरकार गठन के बाद भगवंत मान की कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया, जिसमें सीएम भी हैं। मान कैबिनेट में जिन पांच विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें से तीन वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने साल 2017 में भी जीत दर्ज की थी। इनमें अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर और सरबजीत कौर मनुके दूसरी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। ऐसे में इनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+