Punjab: पंजाब में बड़ा हादसा, किसान महापंचायत के लिए जा रही 4 बसें दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत
Punjab Bus accident: पंजाब में शनिवार को किसान यूनियन के सदस्यों को ले जा रही चार बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खनौरी और हरियाणा के टोहाना में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस बठिंडा के कोठागुरु गांव से भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) उगराहां के 52 सदस्यों को ले जा रही एक बस बरनाला जिले के हंडियाया बाईपास पर पलट गई, जिससे तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा बुलाई गई किसान महापंचायत के लिए टोहाना जा रही थी।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जिसमें किसान संगठन, बीकेयू एकता उग्राहां की तीन महिला कार्यकर्ताओं की शनिवार को बरनाला में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। कोहरे की धुंध के चलते इस दौरान अलग-अलग स्थानों से आ रही अन्य तीन बसें भी घने कोहरे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया।













Click it and Unblock the Notifications