इस राज्य में BPL धारकों, SC वर्ग को 600 यूनिट बिजली मुफ्त, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी लाभ
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इस महीने की शुरूआत से लोगों को मुफ्त बिजली देना शुरू कर दिया। मुफ्त बिजली देने की योजना में सरकार ने अब कुछ शर्तें भी हटा दी हैं। सरकार ने कहा है कि,सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों को भी 600 यूनिट फ्री मिलेंगे। वहीं, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

पंजाब में 1 जुलाई से प्रति बिल 600 यूनिट फ्री
लोगों को मुफ्त बिजली देने के वास्ते राज्य सरकार ने बिजली विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज सुनिश्चित करने को कहा है कि योग्य उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जाए। सरकार की ओर से शर्तें हटाए जाने से अब पंजाब में अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को फायदा होगा। उनका किलोवाट कनेक्शन जो भी हो, उन्हें हर हाल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा।

इधर, अग्निपथ से जुड़ी याचिकाओं पर होगी सुनवाई
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। सभी याचिकाओं पर यह सुनवाई 20 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में होगी। मंगलवार को सेना के रोजगार विज्ञापन को चुनौती देने वाली एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह तारीख दी है।












Click it and Unblock the Notifications