पंजाब: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए पार्षद गुरुचरण सिंह काला
Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पांच दिन पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने शनिवार को बीजेपी को छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
यह घटनाक्रम उस दिन हुआ जब तीनों पार्टियों- बीजेपी, आप और कांग्रेस ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

अब 35 पार्षदों के सदन में बीजेपी के पास 14, आप के पास 13, कांग्रेस के पास सात और अकाली दल के पास एक पार्षद है। बता दें कि गुरुचरण सिंह काला 2022 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और अब आप में चले गए हैं।
तीनों पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा की
तीनों पार्टियों ने शनिवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की।
बीजेपी- महापौर: मनोज सोनकर, वरिष्ठ उप. मेयर: कुलजीत संधू और उप. मेयर: राजिंदर शर्मा
आप - मेयर: कुलदीप ढलौर, सीनियर डिप्टी मेयर: नेहा और डिप्टी मेयर: पूनम
कांग्रेस - मेयर: जसबीर बंटी, सीनियर डिप्टी मेयर: गुरप्रीत गाबी और डिप्टी मेयर: निर्मला देवी
यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद जवान सुखपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, साझा किया दुख, आर्थिक मदद के लिए दिया चेक












Click it and Unblock the Notifications