पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से ठीक पहले जाखड़ का यह इस्तीफा सामने आया है, जिसके बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। हालांकि पार्टी हाईकमान ने उनके इस्तीफे को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन जाखड़ ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
सुनील जाखड़ की राजनीतिक यात्रा में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, खास तौर पर मई 2022 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होना। यह बदलाव पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद हुआ। पंजाब की राजनीतिक में सुनील जाखड़ बड़ा चेहरा हैं। वह दो बार अबोहर से विधायक और एक बार गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि जाखड़ ने जुलाई में जालंधर उपचुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के प्रमुख लोगों को पद छोड़ने के अपने इरादे से अवगत कराया था।
इस कदम को अभी तक पार्टी के आलाकमान द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे पंजाब में भाजपा के नेतृत्व पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।
बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ पिछले कुछ दिनों से प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों से दूरी बनाए हुए थे। रिपोर्ट की मानें तो रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से सुनील जाखड़ नाराज थे। रवनीत सिंह को भजपा ने राजस्थान से राज्यसभा भेजा था।
गौर करने वाली बात है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब भाजपा में कई बड़े बदलाव हुए थे। उस वक्त भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पार्टी की कमान सौपी थी। 2022 में जिस तरह से कांग्रेस को हार मिली थी, उसके बाद सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications