पंजाब: NRIs की शिकायतों के निपटारे के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, 8 जिलों में होंगे मिलनी प्रोग्राम
पंजाबी प्रवासी भारतीयों के मुद्दे को सुलझाने के लिए भगवंत मान सरकार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में जिला संगरूर (धूरी) में 29 फरवरी को पंजाबी प्रवासी भारतीयों के साथ मिलनी प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए एडीसी गुरमीत कुमार बांसल ने कहा कि इस मिलनी में कैबिनेट मंत्री और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम की तरफ से जिला मालेरकोटला समेत 8 जिलों पटियाला, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना और मानसा जिलों के साथ संबंधित पंजाबी प्रवासी भारतियों की शिकायतों और मसलों को सुना जाएगा और मौके पर हल किया जाएगा। उक्त जिलों के साथ संबंधित पंजाबी प्रवासी भारतीय अपनी शिकायतों और मसलों के लिए इस मिलनी में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एनआरआई मिलनी का मुख्य मनोरथ प्रवासी पंजाबी भारतीयों को पेश मुश्किलों और शिकायतों का निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि इस मिलनी दौरान संबंधित जिलों के विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों को एनआरआई मिलनी में शामिल हो कर इस प्रोग्राम का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की रजिस्ट्रेशन के लिए मिलनी समारोह वाले स्थान पर ही रजिस्ट्रेशन काऊंटर लगाए जाएंगे। जिले के साथ संबंधित प्रवासी पंजाबी भारतीयों को इस मिलनी समागम में बढ़-चढ़ कर शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नशे के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications