पंजाब के होने वाले CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा
पंजाब के होने वाले CM भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा
चंडीगढ़, 12 मार्च: आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार (12 मार्च) को डीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकत के में पंजाब के होने वाले सीएम भगवंत मान ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ''मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा तो मैंने उनको बता दिया है कि हम शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह करेंगे।''
Recommended Video

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा, ऐतिहासिक निर्णय, जो पहले कभी नहीं किए गए थे, अब किए जाएंगे। इसलिए, आपको इंतजार करना होगा।"
48 वर्षीय नेता भगवंत मान धूरी सीट से 58,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। शुक्रवार (11 मार्च) को भगवंत मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप के विधायक दल के नेता चुने गए हैं। आम आदमी पार्टी के नए विधायकों को अपने पहले निर्देश में भगवंत मान ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय बिताने के लिए कहा है। भगवंत मान ने कहा, आप सभी विधायक सिर्फ राजधानी चंडीगढ़ में रहें बल्कि अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक रहें।
उन्होंने ये भी कहा कि कैबिनेट सीट के लिए लालायित नहीं होना चाहिए। आप विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने कहा, "हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना है जहां हम वोट मांगने गए थे। सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए जहां से वे चुने गए हैं, न कि केवल चंडीगढ़ में रहें।"
भगवंत मान बोले, 'मुख्यमंत्री के अलावा हमारे पास 17 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सभी कैबिनेट मंत्री हैं।' उन्होंने कहा, "मैं आप सभी से अभिमानी नहीं होने की अपील करता हूं। उन लोगों के लिए भी काम करें जिन्होंने आपको वोट नहीं दिया है। आप पंजाबियों के विधायक हैं। उन्होंने सरकार चुनी है।" आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटों के साथ चुनाव में भारी जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications