भगवंत मान सरकार ला रही इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, पंजाब के लिए क्यों है अहम

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू होने के बाद राज्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च होने पर इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम की कीमत पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है।

Punjab Electric Vehicle policy

Punjab Electric Vehicle policy soon: पंजाब की भगवंत मान सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों और ईवी कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च करेगी। सीएम भगवंत मान ने यह भी बताया कि राज्य सरकार भी अपनी नई औद्योगिक विकास नीति शुरू करने की योजना बना रही है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की उत्तरी क्षेत्र परिषद की बैठक के दौरान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान इस बात की घोषणा की गई है।

कैसे होगा पंजाब को इसका फायदा

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू होने से पंजाब के लोगों को उसका फायदा कई तरह से मिलेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च होने के बाद राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम की कीमत पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी मिल सकती है। इस पॉलिसी से सरकार का मकसद इको-फ्रेंडली परिवहन सिस्टम विकसित करना है। हो सकता है कि इस पॉलिसी में सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

निवेशकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर हम कर रहे हैं काम: CM मान

सीएम भगवंत मान ने कहा, राज्य सरकार निवेशकों के अनुभव को बेहतर बनाने और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम भगवंत मान ने 23 और 24 फरवरी, 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए सभी उद्योग प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

पंजाब की भगवंत मान के इस फैसले से राज्य में व्यापार के अनुकूल माहौल बनेगा। केंद्र की नवीनतम व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब सभी उद्योगों के लिए बिजली हर उद्योग के लिए सबसे सही दरों में देता है। पंजाब अपनी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार लाने में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों में से एक है।

एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार कर रही है काम

सीएम भगवंत मान ने कहा, "राज्य सरकार ने अनुपालन के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण और डिजिटलीकरण, छोटे अपराधों के डिक्रिमिनलाइजेशन और अनावश्यक कानूनों और अतिव्यापी नियमों को खत्म करने का काम किया है।"

सीएम भगवंत मान का कहना है कि उनकी सरकार व्यवसायों की सुविधा और निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाकर राज्य को एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात हब में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम भगवंत मान ने कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम को और मजबूत कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल माहौल बनाकर एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया है और राज्य में एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए एक समर्पित 'इनोवेशन मिशन पंजाब' स्थापित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+