पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, 14 अगस्त को खुलेंगे 76 नए मोहल्ला क्लिनिक
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने वाली है। उन्होंने 15 अगस्त पर पंजाब के लोगों को बड़ा गिफ्ट देने की घोषणा की है। पंजाब सरकार ने कहा कि 14 अगस्त को प्रदेश में 76 नए मोहल्ला क्लिनिक खोली जाएगी।
पंजाब में 583 मोहल्ला क्लीनिक चालू है। इसके अलावा 76 नए मोहल्ला क्लीनिक खोली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भगवंत मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के लोगों को अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

पंजाब में 76 नए मोहल्ला क्लिनक के साथ ही 40 सरकारी अस्पताल भी अपग्रेड होंगे। पंजाब में पहले से ही 583 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं। 76 और नए खुलने के बाद मोहल्ला क्लिनिक की संख्या 659 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पंजाब और रंगला पंजाब का सपना साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 76 और मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने बताया कि इसी के साथ 40 सरकारी अस्पताल अपग्रेड किए जाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दे रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications