पंजाब: CM भगवंत मान ने घोड़ा मालिकों को दी खुशखबरी, माघ मेले के दौरान अश्व गतिविधियों के आयोजन को दी मंजूरी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोड़ा मालिकों को अच्छी खबर दी है। पंजाब सरकार ने गुरुवार को आगामी माघ मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में 9 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली वार्षिक अश्व गतिविधियों के आयोजन को मंजूरी दे दी।
वहीं, इससे पहले पंजाब सरकार ने संक्रामक और जूनोटिक ग्लैंडर्स रोग के प्रसार के बाद और नेशनल एक्शन प्लान फॉर ग्लैंडर्स (जीओआई) के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मई 2023 में इक्विड्स मूवमेंट और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना और होशियारपुर सहित जिलों से घोड़ों के बीच ग्लैंडर्स रोग फैलने की खबरें थीं। इसके चलते भगवंत मान सरकार ने घोड़ों की गतिविधियां पर रोक लगा दी थी।
राज्य सरकार ने प्रतिबंध हटाने का किया फैसला
उन्होंने कहा कि अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना जिलों में निगरानी के दौरान ग्लैंडर्स के शून्य सकारात्मक मामलों के बाद राज्य सरकार ने प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। जिससे घोड़ा मालिकों को माघी मेले के दौरान भाग लेने की अनुमति मिल जाएगी। होशियारपुर इस मेले में भाग नहीं ले सकता, क्योंकि वहां अभी भी परीक्षण चल रहा है।
रिपोर्ट एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए
खुड्डियां ने कहा कि इच्छुक घोड़ा मालिकों को एनआरडीडीएल जालंधर या एनआरसीई हिसार या राज्य-अनुमोदित डायग्नोस्टिक लैब्स से सभी भाग लेने वाले इक्विड्स के ग्लैंडर्स परीक्षण की नकारात्मक रिपोर्ट सुनिश्चित करनी होगी और यह घटन के दिन से 30 दिन पहले से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- अकाली पर सीएम भगवंत मान का हमला, बोले- 15 साल प्रदेश को इन लोगों ने लूटा












Click it and Unblock the Notifications