कैसे हुआ पंजाब की यूनिवर्सल 'Bhabhi' Kamal Kaur का मर्डर? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Bhabhi Kamal Kaur Postmortem Report: पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ 'भाभी' कमल कौर की हत्या ने सनसनी मचा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत गला दबाने (स्ट्रैंगुलेशन) से हुई। हालांकि, यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन शरीर पर संदिग्ध निशान मिले हैं, जिनकी जांच के लिए स्वैब और विसरा सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
दरअसल, 27 वर्षीय कमल कौर, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 3.84 लाख और यूट्यूब पर 2.36 लाख फॉलोअर्स के साथ 'कमल कौर भाभी' के नाम से जाना जाता था, 11 जून को बठिंडा के आदेश विश्वविद्यालय के पास एक कार में मृत पाई गई थीं। उनकी बोल्ड और विवादास्पद कंटेंट ने उन्हें सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाया था।

हत्या का मास्टरमाइंड कौन?
पुलिस जांच में पता चला कि कट्टरपंथी सिख नेता अमृतपाल सिंह मेहरोन (Amritpal Singh Mehron) ने तीन महीने पहले से हत्या की योजना बनाई थी। उसने कार प्रमोशन के बहाने कमल कौर को बठिंडा बुलाया। 9 जून को लुधियाना से निकली कौर लापता हो गई थीं। 11 जून को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को कार में उनका शव मिला।
पुलिस ने दो आरोपियों, निम्रतजीत और जसप्रीत को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड अमृतपाल हत्या के कुछ घंटों बाद UAE भाग गया। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि कौर की हत्या उनकी 'अनैतिक और अश्लील सामग्री' के कारण की गई।

पुलिस की जांच और कार्रवाई
बठिंडा पुलिस के अनुसार, अमृतपाल ने कौर की रेकी की और उसके मोबाइल फोन और पासवर्ड हासिल किए। हत्या के दिन निम्रतजीत और जसप्रीत ने कौर को थप्पड़ मारे और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अमृतपाल एक अन्य आरोपी रणजीत की कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने रणजीत और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अमृतपाल को भारत लाने के लिए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की गई है।
Kamal Kaur Postmortem: पोस्टमार्टम में क्या खुलासा?
12 जून को सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई, साथ ही जांघों और निजी अंगों के पास संदिग्ध निशान मिले। यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

क्या कहती है पुलिस?
एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या योजनाबद्ध और निर्मम थी। पुलिस सबूत जुटा रही है और अमृतपाल को जल्द भारत लाने की कोशिश कर रही है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और लोग कमल कौर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Kamal Kaur Bhabhi 'इंस्टा क्वीन' कौन है? कार में मिली डेडबॉडी, Last पोस्ट किस ओर कर रहा इशारा?












Click it and Unblock the Notifications