पंजाब: डेंगू से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में तैयार किए जा रहे स्पेशल वार्ड,रोगी मच्छरों से भी सेफ रहेंगे
Punjab- Special wards in government hospitals: पंजाब में डेंगू-स्वाइन फ्लू जैसे जानलेवा रोगों का प्रकोप हर साल रहता है। यहां विभिन्न जिलों में हजारों मामले सामने आते हैं। ऐसे संकट से निपटने के लिए बठिंडा में सरकारी अस्पतालों में खास वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इन वार्ड में रोगियों के लिए कई तरह की सुविधाएं होंगी। यहां भर्ती होने पर रोगियों को मच्छर भी नहीं काट पाएंगे।

बठिंडा में सरकारी अस्पतालों में खास वार्ड वाले परिसरों की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि डेंगू से लड़ने के लिए किस तरह सरकारी अस्पतालों में खास वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। सूबे के चिकित्सा अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने खास वार्ड के बारे में जानकारी दी।

चिकित्सा अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने कहा, "हम जानते हैं कि डेंगू से पीड़ित लोगों पर क्या बीतती है। हर साल बहुत से लोग इसकी चपेट में आते हैं। इसलिए डेंगू से बचाव के लिए खास वार्ड बनाए जा रहे हैं।"

पाल ने कहा कि, रोगियों के लिए जैसी ज़रूरत होगी हम वैसे और वार्ड तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि,फिलहाल डेंगू के ज़्यादा मामले नहीं आ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications