पंजाब विधानसभा में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM भगवंत मान ने कही ये बात

पंजाब विधानसभा में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM भगवंत मान ने कही ये बात

चंडीगढ़, 30 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (30 जून) को विधानसभा में केंद्र की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। पंजाब बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह प्रस्ताव पारित किया है। सीएम भगवंत मान ने बजट सत्र के दौरान कहा कि अग्निपथ योजना को फौरन वापस लिया जाना चाहिए। सीएम भगवंत मान ने प्रस्ताव को पढ़ते हुए कहा, ''भारत सरकार की ओर से अग्निपथ योजना की एकतरफा घोषणा की वजह से देशभर में विरोध हुआ है। पंजाब में भी इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।''

Bhagwant Mann

हालांकि भाजपा के दो विधायक अश्विनी शर्मा और जंगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाएंगे। अग्निपथ का पुरजोर विरोध करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के खिलाफ है।

विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए।अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लेने की मांग की है।

बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बिहार से लेकर तेलंगाना तक छात्राओं ने इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन किए। सेना ने 17 से 23 साल के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना निकाली है। इसका कार्यकाल 4 सालों का होगा। इसके कार्यकाल को लेकर ही लोगों में गुस्सा है। विरोध करने वालों का सवाल है कि आखिर चार साल के बाद इन अग्निवीरों का क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+