पंजाब विधानसभा चुनाव: PLC के 22 उम्मीदवार घोषित, जानिये क्या है कैप्टन का चुनावी प्लान ?
पंजाब विधानसभा चुनाव: PLC के 22 उम्मीदवार घोषित, जानिये क्या है कैप्टन का चुनावी प्लान ?
चंडीगढ़, 24 जनवरी 2022। पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं, सभी सियासी दलों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 37 सीटें मिली हैं। वहीं खबर यह भी आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पांच और सीटें मांग रहे हैं ताकि वह चुनावी मैदान में अपनी पार्टी की टिकट पर उम्मीदवारों को उतारें। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और सुखदेव ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) गठबंधन के साथ चुनावी रण में उतरी है।

सिद्धू के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के चुनावी रण में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद साफ़ तौर कहा था कि वह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए दोबारा से यह बात कही कि नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव नहीं जीतने देंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू चुनाव लड़ने के क़ाबिल नहीं है, वह सिर्फ़ अपना वक़्त बर्बाद कर रहे हैं। ग़ौकतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। उन्होंने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस की टिकट पर मलेरकोटला से शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक फरजाना आलम को चुनावी रण में उतारा है। अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के खाते में जो 37 सीटें आईं हैं उनमें से 26 विधानसभा सीटें मालवा क्षेत्र की हैं। मालवा रीजन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी पकड़ काफ़ी मजबूत है।

मालवा क्षेत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अच्छी पकड़
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2004 में पंजाब टरमिनेशन ऑफ वाटर एग्रीमेंट्स एक्ट विधानसभा में पारित करवाया था। पंजाब में बीटी कॉटन की बिजाई की शुरूआत कर लोगों के दिलों में घर किया था। यह वजह थी की कांग्रेस ने 2007 में जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह का मालवा क्षेत्र से काफ़ी मजबूत पारिवारिक रिश्ता है। पहले मालवा पटियाला की रियासत का ही हिस्सा हुआ करता था। पंजाब में आज भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोग महाराज की संज्ञा देते हें। सियासी जानकारों की मानें तो मालवा क्षेत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह की तूती बोलती है लेकिन अभी सियासी समीकरण बदले हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए डैमेज केंट्रोल करने की कोशिश की है।

टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण का रखा ध्यान
पंजाब लोक कांग्रेस में जातीय समीकरण की बात की जाए तो कैप्टन अमरिंदर सिंह और फरजाना के अलावा पार्टी ने 8 जाट सिख को उम्मीदवार घोषित किया है। 4 उम्मीदवार अनुसूचित जाति से, तीन अन्य पिछड़ा वर्ग से और 5 हिंदू चेहरे को भी पार्टी ने टिकट दिया है। पांच हिंदू चेहरे में तीन पंडित और दो अग्रवाल हैं। पटियाला के वर्तमान मेयर संजीव शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा को पीएलसी ने पटियाला ग्रामीण से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं खरड़ विधानसभा से पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमलदीप सैनी को टिकट दिया गया है। लुधियाना से जगमोहन शर्मा को, लुधियाना दक्षिण से सतिन्दरपाल सिंह ताजपुरी को, आतमनगर से प्रेम मित्तल को, दाखा सीट से दमनजीत सिंह मोही को, निहालसिंह वाला से मुखतियार सिंह को, धर्मकोट से रविंदर सिंह ग्रेवाल को, रामपुरा फुल से अमरजीत शर्मा को टिकट दिया गया है।
बहुजन समाज पार्टी क्या करेगी चन्नी की काट, जानिए पंजाब में SAD-BSP गठबंधन का इतिहास












Click it and Unblock the Notifications