कांग्रेस ने सोनू सूद का वीडियो जारी कर किया इशारा, कौन होगा पंजाब में CM फेस

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर किया इशारा, कौन होगा CM फेस

नई दिल्ली, 17 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 20 फरवरी को वहां वोट डालेंगे जाएंगे। चुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों जोर-शोर से चुनाव प्रचार में उतरी हुईं है,इस बीच कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कौन उनके मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की ओर इशारा किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?

Punjab Assembly elections 2022: Congress Shared Sonu Sood Video and Hints Who is the CM Face in Punjab

कांग्रेस पार्टी ने एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें संकेत मिल रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कोई और नहीं बल्कि चरणजीत सिंह चिन्नी होंगे। हालांकि इसे लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

जहां वीडियो का कैप्शन लिखा है-बोल रहा पंजाब, अब पंजे के साथ- मजबूत करेंगे हर हाथ। वहीं वीडियो में एक्टर सोनू सूद बोलते हैं कि असली मुख्यमंत्री या असली राजा वो है जिसकी ज़बरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए, उसको संघर्ष न करनी पड़े और लोगों को बताना न पड़े कि मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं। मैं इसके लायक हूं। वो ऐसा होना चाहिए जो बैकबेंचर हो, जिसे पीछे से उठाकर लेकर आएं और बोलें कि तू इसके काबिल है तुम बनो. वो बनेगा तो देश बदलेगा। सोनू सूद के इस डायलॉग के बाद चरणजीत सिंह चिन्नी की फिल्मी स्टाइल में एंट्री होती है और फिल्मी गाने पर उनका वीडियो चलता है। इस वीडियो के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस चिन्नी के फेस पर ही पंजाब विधानसभा चुनाव लडेगी। आपको बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका भी कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+