मोदी सरकार के मंत्री बोले- कांग्रेस फिर पंजाब की सत्ता में आई तो पाकिस्तान में चलेंगे बम-पटाखे
मुक्तसर। पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है। यहां अगले महीने 20 तारीख को वोट डाले जाएंगे। इस बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस से लेकर शिरोमणि अकाल दल और भाजपा जैसे सियासी दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा यहां विपक्ष में है और ऐसे में यहां भाजपाई उम्मीदवार के लिए प्रचार करने आए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने विवादित बयान दिया। कैलाश चौधरी ने कहा कि, "पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तो पाकिस्तान में जश्न मनेगा। वहां खुशी से बम-पटाखे फोड़े जाएंगे। इसलिए वोट हमारी पार्टी को दें।"

'पंजाब में हमारी सरकार बनी तो यहीं मनेगा जश्न'
मोदी सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी ने मुक्तसर के कानियांवाली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अब फैसला आपके हाथ होगा कि आप पंजाब में क्या चाहते हैं। चौधरी ने कहा कि, भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो पंजाब में पटाखे चलेंगे और अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो पटाखे पाकिस्तान में चलेंगे। चौधरी बोले, "पंजाबियों को यह निर्णय भी लेना है कि राष्ट्रवादी सरकार चाहिए या राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिली हुई पार्टी की सरकार चाहिए।"
'फैसला पंजाब के मतदाताओं को करना है'
मोदी सरकार के मंत्री कैलाश ने कहा कि, जिन्हें कांग्रेस ने पंजाब में अपनी पार्टी का मुखिया बना रखा है, वो नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का दोस्त है। उसके पाकिस्तानियों साथ कैसे रिश्ते हैं, यह जगजाहिर है। इसलिए, मैं कह रहा हूं कि, वो जीते तो पाकिस्तान में आतिशबाजी होगी, और हम जीते तो जश्न के पटाखे पंजाब में फोड़े जाएंगे। यह फैसला पंजाब के मतदाताओं को करना है।

सिद्धू बोले- साड्डे नाल जो लड़न आया, ओह माफिया है
वहीं, सिद्धू ने कहा है कि, हमारी लड़ाई इस बार माफिया से है। पंजाब मॉडल या माफिया में से कोई एक ही रहेगा। उन्होंने कहा, 'साड्डे नाल जो लड़न आया है, ओह ऑल इन वन माफिया है। सिद्धू बोले, ईस्ट कांग्रेस दी सीट है और साड्डी वी मुच्छ दा सवाल ऐ।' बता दें कि, सिद्धू पंजाब की हलका ईस्ट के उम्मीदवार हैं। उन्होंने अकाली दल प्रत्याशी बिक्रम मजीठिया पर सियासी हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications