पंजाब: आप के विधायक ने किया घपले का पर्दाफाश, निजी गोदाम में मिलीं मिड-डे मील की 250 बोरियां

अमृतसर। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डाॅ. जसबीर सिंह ने छापेमारी कर बड़े घपले का पर्दाफाश किया। यहां हलका वेस्ट के खासा खुरमणिया राेड पर बने एक निजी गाेदाम से मिड-डे-मील के गेहूं की बोरियां बरामद की गईं। इन बोरियों की संख्या 250 थी, जो कि गोदाम में अनाज से भरी रखी थीं। विधायक ने बताया कि, 250 बोरियों में अनाज सड़-गल रहा था। वहीं, खाद की भी 11 बोरियां रखीं थी। किसी घपलेबाज ने बच्चों के लिए दिए जाने वाले इस अनाज का दुरुपयोग किया।

विधायक ने की रेड

विधायक ने की रेड

विधायक ने मीडिया को बताया कि, प्राइवेट गोदाम में मिड-डे मील का राशन भरा था। इसका पता चलने पर उन्होंने रात में ही छापेमारी करके उसे सील करा दिया। बताया जा रहा है कि, गोदाम में गेहूं अवैध तरीके से रखे हाेने की सूचना पर विधायक डाॅ. जसबीर सिंह तो मौके पर पहुंच गए थे, और गाेदाम के बाहर दाे घंटे तक खड़े रहे, लेकिन अफसर देर से पहुंचे। डॉ. जसबीर को गोदाम के बारे में शिकायतें मिल रही थी कि यहां मिड-डे मील का राशन रखा जाता है, लेकिन इस राशन को प्राइवेट बोरियों में भरकर धांधली की जा रही है। यानी बच्चों के निवाले पर भी घपला हो रहा है। लिहाजा उन्होंने छापा मारा।

गोदाम में 250 बोरियां थीं

गोदाम में 250 बोरियां थीं

पता चला है कि, यह निजी गोदाम पंजाब राज्य सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड (पनसप) ने किराए पर लिया था। गोदाम में 250 बोरियां थी, जो सड़ रहीं थी। बोरियों में मिड-डे मील का चावल और गेहूं था और इन्हें स्कूलों में सप्लाई किया जाता था। विधायक डॉ. जसबीर ने देखा कि इसी गोदाम में प्राइवेट बोरियाें में गेहूं व चावल था। इतना ही नहीं, गोदाम में जिप्सम खाद भी थी और उन्हें गेहूं की बोरियों के साथ सटाकर रखा था। विधायक डॉ. जसबीर सिंह ने बोरियों की गिनती कराने के बाद गोदाम को सील कराकर उसकी चाबी संबंधित पुलिस थाने को दे दी है।

मामले की जांच चल रही

मामले की जांच चल रही

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. जसबीर ने बताया कि गोदाम में 147 गेहूं व चावलों की सरकारी बोरियां थी। साथ ही 11 जिप्सम की बोरियां भी पड़ी थी। इनके अलावा 35 खाली प्राइवेट बोरियां और 24 चावलों के प्राइवेट बोरियां भी थी। 5 बाल्टियां, दो बम्बू और दो चाकू भी मिले हैं। वहीं, पंजाब राज्य सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड (पनसप) के इंस्पेक्टर मनजीत सिंह मुताबिक मामले की जांच चल रही है। यह राशन मजीठा ब्लॉक से संबंधित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+