पंजाब: भारी बारिश को लेकर अलर्ट पर CM भगवंत मान, अगले 3 दिनों तक सभी स्कूल बंद

Punjab schools Closed Heavy Rains: भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अगले 3 दिनों तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा करते हुए कहा कि भारी बारिश और उसके चलते बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अगले 3 दिनों तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब: अगले 3 दिनों तक सभी स्कूल बंद

वहीं, भारी बारिश से पंजाब की स्थिति बिगड़ गई है। इससे बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। इससे लोगों में चिंता होने लगी है। पटियाला की जिला मजिस्ट्रेट साक्षी साहनी ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी नदी के साथ लगते इलाके (निचली तरफ) को खाली करवाने के आदेश दिए हैं।

बाढ़ आने से पहले लोगों को इलाका खाले करने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई अनहोनी ना हो जाए। बाढ़ से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने सभी जिलों में फ्लड कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। बारिश के चलते नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने की संभावना है।

बारिश को लेकर पंजाब सरकार हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री मान ने सभी विधायकों और अधिकारियों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा है। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि भारी बारिश न रुकने के कारण मेरे आनंदपुर साहिब हलके में हालात बिगड़ रहे हैं। खड्ड ओवरफ्लो हैं और कई गांवों के तालाब भी ओवरफ्लो हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भारी बारिश से बाढ़ के खतरे को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने इलाके खाली करवाने के दिए आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+