पंजाब: अकाली दल को लगा बड़ा झटका, बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल
Punjab News: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल को जबरदस्त झटका दिया है। बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में अकाली दल कार्यकर्ता आप का झाड़ू थाम लिया। नगर परिषद बरनाला के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह ढिल्लों, मौजूदा पार्षद जसवीर कौर ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में अकाली कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अकाली कार्यकर्ताओं के आप में शामिल होने से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- 'यह परिवारों को बचाने की यात्रा है', CM भगवंत मान ने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications