अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता में रहते पंजाब की पीठ में मारा छुरा: आप

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2022: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ मुद्दे पर अकाली दल बादल और कांग्रेस को घेरा और कहा कि पंजाब और केंद्र की सत्ता में रहते हुए दोनों पार्टियों को चंडीगढ़ की कभी याद नहीं आई। अब ये लोग इस मामले का हल करने के बजाए गंदी राजनीति कर रहे हैं।

Punjab: AAP spokesperson Malvinder Singh Kang targets opposition parties

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने पंजाब के अधिकारों का कभी ख्याल नहीं रखा। अकाली दल बादल ने पंजाब पर करीब 20 साल राज किया और 28 साल कांग्रेस ने राज किया। इतने दिनों तक चंडीगढ़ का मामला ठीक था। अब सत्ता से बाहर होते ही इन लोगों को पंजाब और चंडीगढ़ की फिक्र होने लगी है।

कंग ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और हमेशा रहेगा। चंडीगढ़ शहर पंजाब की राजधानी बनाने के लिए पंजाब की जमीन पर बसाया गया था। पंजाब के गांव को उजाड़ कर चंडीगढ़ बनाया गया था। हम किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार कमजोर नहीं होने देंगे।

कंग ने विपक्षी पार्टियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे लोग आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब का हक कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। फिर चंडीगढ़ से पंजाब के सरकारी दफ्तरों को बादल और कांग्रेस की सरकारों ने मोहाली में शिफ्ट क्यों किया? बादल सरकार के समय न्यू चंडीगढ़ क्यों बसाया गया? दरअसल, चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार इन दोनों पार्टियों की सरकारों ने ही कमजोर किया है।

उन्होंने बादल परिवार पर आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार को खुश करने के लिए बादलों ने चंडीगढ़ के नजदीक की सारी जमीनें खुद खरीदी और उन जमीनों को बेचने के लिए भाव महंगे किये। इन लोगों ने अपने निजी फायदे के लिए चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार कमजोर किया और लोगों की भावनाओं के साथ खेला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मलविंदर कंग के साथ आप नेता डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया और जगतार सिंह संघेड़ा भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+