पंजाब: AAP ने छत्तीसगढ़ में जवानों की शहादत पर अर्पित की श्रद्धांजलि, नक्सली हमले की निंदा की
Punjab News: छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 3 जवान शहीद हो गए। पंजाब की आम आदमी पार्टी ने 3 सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को पर्याप्त शक्ति दें। आम आदमी पार्टी ने घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों द्वारा की गई हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं।

तीन जवान शहीद, 14 जवान घायल
बता दें कि नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। वहीं 14 जवान घायल हो गए। जब हमला हुआ तब कोबरा की 201 बटालियन और सीआरपीएफ की 150 बटालियन की टीम फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रही थी।
यह भी पढ़ें- 'यह परिवारों को बचाने की यात्रा है', CM भगवंत मान ने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications