Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल की अपील, 'शहीदों के नाम पर मनाएं होली'

Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल ने होली के त्योहार को रंग खुशी और उत्सव के साथ देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने के तौर पर भी मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस होली के रंगों के बीच एक ऐसी आवाज भी गूंज रही है, जो सिर्फ उत्सव की नहीं बल्कि कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने इस बार होली को एक विशेष संकल्प के साथ मनाने की अपील की है। एक ऐसा संकल्प जो हर भारतीय के दिल को छूता है।

डॉक्टर अशोक मित्तल ने कहा कि हम आजाद भारत में जो भी त्योहार मनाते हैं, जो भी खुशियां साझा करते हैं, जो भी रंग अपने जीवन में भरते हैं, वह उन वीर जवानों के कारण संभव है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत ही हमारी आजादी की असली नींव है।

Punjab AAP News

डॉक्टर मित्तल ने देशवासियों से आग्रह किया कि इस होली पर जब भी रंगों का उत्सव मनाएं, तो एक मुट्ठी लाल गुलाल आसमान की ओर उछालें। एक प्रतीक के रूप में, सम्मान के रूप में, उन शहीदों के नाम, जिनके बलिदान के कारण हम सुकून और सुरक्षा के साथ हर त्यौहार मना पाते हैं।

Punjab AAP News: शहीदों को सम्मान देने की अपील

डॉ. अशोक मित्तल ने इसे केवल एक भावनात्मक अपील नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा एक राष्ट्रव्यापी संदेश बताया। उनका कहना है कि रंग सिर्फ खुशियों के नहीं, जिम्मेदारी के भी होते हैं। अगर हर घर, हर शहर, हर गली इस एक छोटे से संकल्प से जुड़ जाए तो यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन सकता है। उन्होंने पंजाब की जनता का विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि यह वही धरती है जिसने देश को असंख्य वीर सपूत दिए हैं। पंजाब की मिट्टी में शौर्य और बलिदान की परंपरा रची-बसी है। ऐसे में इस बार होली का एक रंग उन शहीदों के नाम होना चाहिए, जिन्होंने सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा की और हमें सुरक्षित भविष्य दिया।

Dr Ashok Mittal ने कहा, '#EkMutthiGulaal को बनाएं इस होली का संकल्प'

आम आदमी पार्टी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा देशहित, ईमानदारी और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है। शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि भावना और संकल्प से होना चाहिए। यही वह राजनीति है जो लोगों को जोड़ती है, समाज को मजबूत करती है और देश को आगे बढ़ाती है। उन्होंने #EkMutthiGulaal अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हैशटैग नहीं, बल्कि एक भाव है, देश के साथ, देश के लिए... हमेशा।

होली की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि इस बार रंगों के साथ-साथ दिलों में भी देशभक्ति का रंग घुलना चाहिए। शहीदों को नमन, देश को प्रणाम, और हर भारतीय के लिए प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश, यही इस होली का सच्चा अर्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+